Tue, Mar 10, 2026
31 C
Gurgaon

राष्ट्रीय राजमार्ग 16 बन रहा है मौत का फंदा – 39 किमी में 22 ब्लैक स्पॉट

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16, विशेष रूप से रानिहाटी काली मंदिर से लेकर नाउपाला (कोलाघाट शरत सेतु) तक का लगभग 39 किलोमीटर का खंड, आम जनता और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार इस मार्ग पर 22 ‘ब्लैक स्पॉट ज़ोन’ मौजूद हैं, जो लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में इस मार्ग पर 163 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि वर्ष 2025 के केवल 5 महीनों में ही 50 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इसका मुख्य कारण फुट ओवरब्रिज और सर्विस रोड का न होना है।

हावड़ा ग्रामीण पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियंत्रण, नाइट पेट्रोलिंग और जन जागरूकता अभियान जैसे कई प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद इसके, नियमों के पालन में लापरवाही के कारण हादसों पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक सुबिमल पाल ने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा- “हम लगातार ट्रैफिक पेट्रोलिंग, हेलमेट चेकिंग और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन जब तक आम नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक हादसों में कमी लाना कठिन है।”

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर सौरभ सिन्हा ने बताया कि फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण में भूमि संबंधी समस्याएं और कानूनी जटिलताएं आ रही हैं, जिन्हें हल करने के लिए प्रशासन के साथ बैठकें की जा रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories