पेयजल संकट पर भाजपा और माकपा का प्रदर्शन

0
386

सिलीगुड़ी, 03 जून (हि. स.)। पेयजल की समस्या पर राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने भाजपा और माकपा ने जमकर प्रदर्शन किया। दोनों दलों के नेता, पार्षद और कार्यकर्ता हाथों में बाल्टी और बोतल लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

दरअसल, दो दिनों से शहर में पेयजल की समस्या है जिससे लोग परेशान है। माकपा और भाजपा ने सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने तृणमूल संचालित बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता नगर निगम गेट के बाहर बाल्टी और बोतल लेकर नारेबाजी किए। बाद में जब नेताओं ने सिलीगुड़ी नगर निगम में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दोनों दलों के प्रदर्शन से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here