Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

गुलदार ने 55 साल के व्यक्ति की ले ली जान

पौड़ी गढ़वाल, 3 जून (हि.स.)। चौबट्टाखाल विधानसभा की दमदेवल रेंज में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही टीम तैनात कर दी है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी कविंद्र इष्टवाल ने बताया कि चौबटटाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सिरौली के निवासी 55 वर्षीय पूरण सिंह सोमवार देर शाम को किर्खू बाजार से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर कर दिया। घर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह गांव के लोगों काे उनका शव मुख्य मार्ग से लगभग दो किमी दूर पड़ा मिला। शव का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था।

बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कहा कि पहले भी यहां गुलदार के आतंक की घटनाएं सामने आ रही थी, वन विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष भी जताया। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। मृतक के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करने को लेकर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भी रिपोर्ट भेजी गेई है। गुलदार को मारने के आदेश मिलने पर शूटर तैनात कर दिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories