जींद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े दो बदमाश

0
222

जींद, 3 जून (हि.स.)। उचाना के खटकड़ टोल प्लाजा और बीज की दुकान पर फायरिंग करने और फैक्टरी मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिसकर्मियों द्वारा घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि गत 27 मई की रात को बाइक सवार दो युवकों ने बरसोला में फैक्टरी संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगी और फैक्ट्री के बाहर फायरिंग कर के भाग गए थे। यहां से आरोपी आठ बजे के करीब खटकड़ टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने टोपी पहनी थी और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। यहां तीन हवाई फायर करते हुए बाइक सवार यहां से उचाना की तरफ भाग गए। दोनों नकाबपोश उचाना मंडी में बालाजी बीज भंडार की दुकान के आगे पहुंचे।

यहां दोनों ने बाइक रोकी और पीछे बैठे युवक ने बाइक पर बैठे-बैठे ही दुकान पर फायरिंग कर दी थी। गोलियां दुकान के शीशे में जाकर लगी। इसके बाद बाइक सवार नीचे उतरा और गन हालते हुए दुकानदार को धमकी दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। दुकान मालिक सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे। एसपी कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देश पर सीआईए तथा अन्य पुलिस टीमें आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी। मंगलवार दोपहर को सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here