फारबिसगंज नप उपचुनाव में अब तक पार्षद पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

0
383

अररिया 03 जून(हि.स.)। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 के रिक्त पद पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार तक दो अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 15 के पोखर बस्ती निवासी चुन्नी खातून पति मो. कुद्दूस और वार्ड संख्या 14 के गुदरी मोहल्ला निवासी नजराना खातून पति मो. इस्लाम ने अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अवर निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में पहुंचकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ ललन कुमार ठाकुर के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल कार्यालय के सहायक पदाधिकारी सुधीर कुमार साह, माधव कुमार झा, मो. रागिब हाशमी, विश्वजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार, नितेश कुमार, विकास आनंद, श्याम कुमार सहित कई अन्य कर्मी नामांकन कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

वार्ड संख्या 15 के इस उपचुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड में जहां मतदाता खामोश हैं,वहीं बाहरी तत्वों द्वारा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को रिझाने का खेल नामांकन के साथ ही शुरू हो गया।5 जून तक नामांकन का पर्चा दाखिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here