धर्मशाला, 03 जून (हि.स.)। डाइट धर्मशाला के संयोजन से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रथम और द्वितीय सत्र के प्रशिक्षु अध्यापकों को कमाल का समर कैंप 2025 का प्रशिक्षण दिया गया। इस कैंप के जरिये सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययन कर रहे कक्षा पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणित संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएग। इस अवसर पर डाइट प्रिंसिपल राकेश शर्मा व समन्वयक अंबिका ने सभी प्रशिक्षित अध्यापकों को कैंप के संबंध में प्रेरित किया। वहीं प्रथम संस्था की ओर से पवन कुमार, रंजन राणा व ज्योति राणा द्वारा कैंप के संदर्भ में जानकारी दी गई।


