Fri, Mar 13, 2026
23 C
Gurgaon

नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सपा विधायक की जमानत मंजूर

प्रयागराज, 03 जून (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भदोही में दर्ज एफआईआर के बाद जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग उर्फ जाहिद जमाल बेग की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केस के तथ्यों व परिस्थितियों पर विचार कर पाया कि आरोपित के भागने की कोई सम्भावना नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है।

कोर्ट ने कहा कि इस केस में जमानत का आधार बनता है। इस कारण जमानत अर्जी मंजूर की जाती है। कोर्ट ने कहा कि आरोपित विधायक केस की ट्रायल में सहयोग करेंगे तथा जेल से बाहर आने के बाद किसी आपराधिक केस में शामिल नहीं होगा। 9 सितम्बर 2024 को विधायक के घर नाबालिग नौकरानी मृत पाई गई थी।

विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के अंतर्गत थाना भदोही में मुकदमा दर्ज कराया गया था। याची आरोपित ने केस की ट्रायल के दौरान जमानत की मांग की थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories