सुलतानपुर मे फंदे से लटका मिला महिला का शव

0
241

सुल्तानपुर, 4 जून (हि.स.)। अखंडनगर थानाक्षेत्र के महमदपुर देवकी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अखंडनगर थानाक्षेत्र के महमदपुर देवकी गांव में बुधवार की सुबह चांदनी (24)पत्नी विष्णु

का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला । बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था । महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने मे पुलिस जुटीं है। मौत की मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

अखंडनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया हैं। परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here