Mon, Mar 16, 2026
30 C
Gurgaon

करंट की चपेट में आने से महिला-बेटी और दामाद की मौत, एक अन्य बेटी गंभीर रूप से झुलसी

अजमेर, 4 जून (हि.स.)। केकड़ी उपखंड के सावर थाना क्षेत्र के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह मकान की तराई के दौरान करंट लगने से विधवा महिला, उसकी बेटी और दामाद की मौत हो गई। एक अन्य बेटी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब सात बजे उस वक्त हुआ जब गांव की प्रेमी देवी (60) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। काम में मदद के लिए उनकी बेटी माया देवी (45) और दामाद कंवरलाल (50) निवासी कादेड़ा (केकड़ी) भी वहां मौजूद थे। इस दौरान मकान की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से करंट फैल गया और प्रेमी देवी, माया देवी, कंवरलाल और दूसरी बेटी तारा देवी (22) उसकी चपेट में आ गए।

करंट लगने से चारों झुलस गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमी देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। तारा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रेमी देवी के पति लादूराम की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके पांच बेटियां हैं। हादसे से गांव में शोक की लहर है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories