Mon, Mar 16, 2026
30 C
Gurgaon

भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

-नेपाली गाइड की मदद से भारत में कर रहा था प्रवेश -एक माह में बार्डर पर 5 विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पूर्वी चंपारण,04 जून (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत- नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चाइनीज नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए चाइनीज नागरिक की पहचान हुजेसी के रूप में हुई है, जो नेपाल के रास्ते भारत में बिना वैध वीजा प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सीमा सुरक्षा में जुटे जवानो ने एक नेपाली नागरिक को भी पकड़ा है,जो गाइड के रूप में चीनी नागरिक हुजेसी को भारत में अवैध रूप से प्रवेश दिलाने में मदद कर रहा था।

एसएसबी के जवानों ने जब दोनों को रोका और जांच की, तब पाया कि चाइनीज नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा या दस्तावेज मौजूद नहीं था।

फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ सुरक्षा एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है,कि आखिर चीनी नागरिक हुजेसी भारत में किस मकसद से अवैध रूप से प्रवेश करना चाह रहा था।इसके साथ सुरक्षा एजेंसी उस नेपाली गाइड से भी यह पता लगाने में जुटी है,वह यह काम कब और कैसे शुरू किया? इसके पूर्व वह और कितने विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश तो कराया है,इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बीते एक माह के दौरान भारत-नेपाल सीमा से अब तक पांच चाइनीज नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। भारत-नेपाल पर सीमा पर चौकसी बढा दी गई है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया सीमा पर गश्त और निगरानी बढा दी गई है।इसके साथ ही भारतीय खुफिया एजेंसी भी सतर्कता बरत रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories