Sun, Feb 22, 2026
18 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापेमारी, करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

रायपुर, 4 जून (हि.स.)। करणी सेना के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उसके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के रायपुर के भाठागांव स्थित आवासों में क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात से ताबड़तोड़ छापेमारी की है। क्राइम ब्रांच ने इस टीम में महिलाओं को भी साथ रखा। हालांकि छापेमारी से पहले ही दोनों भाई फरार हो गए थे। दोनों के ऊपर 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने करोड़ों रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, थार गाड़ी के साथ बीएमडब्ल्यू कार और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, 15 घंटे तक चली कार्रवाई में बदमाश रोहित तोमर के घर से डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

छापेमारी की यह कार्रवाई रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच के तहत की जा रही है। रोहित को स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड में एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

हाल ही में रोहित तोमर ने तेलीबांधा क्षेत्र में एलओडी क्लब में एक व्यापारी को अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर पिटा था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में की थी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बाद से ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश रोहित तोमर की तलाश में जुटी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories