माओवादी उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा को आम माफी का नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, हत्या का मुकदमा चलाने का आदेश

0
196

काठमांडू, 5 जून (हि.स.)
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने माओवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा को सरकार द्वारा दिए गए आम माफी के निर्णय को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सापकोटा के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने की अनुमति दी है, जिससे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में सरकार का माफी देना उचित नहीं है। अग्नि सापकोटा पर करीब 20 साल पहले काभ्रे जिले के अर्जुन लामा की हत्या का आरोप है। मृतक के परिजनों ने जिला अदालत में सापकोटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

माओवादी के सशस्त्र संघर्ष के दौरान हुई इस घटना के बाद डा. बाबूराम भट्टराई की सरकार ने इस मामले को आगे बढ़ाने से रोक दिया था। इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुकदमे की मंजूरी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here