मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ को पुण्यतिथि पर किया याद

0
191

भोपाल, 5 जून (हि.स.)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के द्वितीय सरसंघचालक और राष्ट्रवादी विचारक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को देश के नवनिर्माण का आधार बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए संदेश में कहा,
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ को पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्रसेवा, मानव कल्याण, गरीब उत्थान के लिए प्रेरक आपके विचार देश के नवनिर्माण का आधार हैं। मां भारती की सेवा के पथ पर आपके आदर्शों को आत्मसात करने हेतु संकल्पित हैं।”

गोलवलकर जी के नेतृत्व में संघ ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा के कई महत्वपूर्ण पहल शुरू किए, जो आज भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर सभी को समाज और देश की सेवा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here