Tue, Mar 24, 2026
28 C
Gurgaon

श्रीरामजन्म भूमि परिसर में चश्मे वाले कैमरे के साथ पकड़ा गया युवक

– पकड़े गए युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ

अयोध्या, 7 जनवरी (हि.स.)।। श्रीरामजन्म भूमि परिसर में चश्मे वाले कैमरे के साथ युवक पकड़ा गया। युवक के चश्मे में कैमरा लगा था। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है और खुफिया एजेंसी जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एक युवक कैमरे वाला चश्मा लगाकर प्रवेश कर गया। युवक परिसर में फोटो खींच रहा था। फोटो खींचते समय लाइट जलने पर परिसर में तैनात एस एस एफ जवान को उस पर संदेह हुआ। उसने तत्काल युवक को पकड़ा तो पूरा मामला सामने आया।

पकड़ा गया युवक बड़ोदरा निवासी जानी जयकुमार सोमवार को रामलला के दर्शन को आया था। वह राम जन्मभूमिपथ से सभी चेकिंग प्वाइंट को पार कर परिसर स्थित सिंहद्वार के आगे तक पहुंच गया। इस बीच युवक ने चश्मे से फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो लाइट जली। तभी पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि सोमवार को वाचर की सक्रियता से युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पूछताछ में उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। युवक बड़ोदरा का व्यापारी है। चश्मे की कीमत 50 हजार बताई जा रही है। एसएसएफ के वाचर अनुराग बाजपेयी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories