तेज़ रफ्तार बाइक पिकअप वैन से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

0
316

📍 सिलीगुड़ी, 10 जून (हि.स.) — खोरीबाड़ी के पानीटंकी के पास शिमुलतला इलाके में सोमवार देर रात एशियन हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक — समीर तालुकदार और प्रबीर बर्मन — गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों खोरीबाड़ी के गौरसिंहजोत के निवासी हैं और फिलहाल सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिकअप वैन पानीटंकी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को पहले नक्सलबाड़ी अस्पताल और फिर सिलीगुड़ी रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here