नक्सलियों को हथियार और विस्फोटक सप्लाई करने वाला आरोपित गिरफ्तार, स्कूटी से बरामद हुआ सामान

0
312

📍 नारायणपुर, 10 जून (हि.स.) — छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुतुल मार्ग से मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नक्सलियों को अवैध हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद सप्लाई करने वाले आरोपी प्रकाश सोनी (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बखरूपारा, नारायणपुर का निवासी है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी की स्कूटी से 3 मीटर कॉर्डेक्स वायर, बिजली तार, स्कैनर (वॉकी-टॉकी), 20 कारतूस, और 3 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले 4–5 वर्षों से नक्सलियों के संपर्क में था और उन्हें बंदूक की गोलियां, विस्फोटक सामग्री तथा अन्य नक्सली सामान सप्लाई करता रहा है।

प्रकाश सोनी ने कई अन्य नक्सलियों और सहयोगियों के नामों का खुलासा भी किया है। पुलिस ने नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने के लिए अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here