बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का धमाका, चार दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

0
376

📍 मुंबई, 10 जून (हि.स.) — अक्षय कुमार की बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 32.5 करोड़, और चौथे दिन रविवार को लगभग 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर अब तक फिल्म की कमाई 101 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की शानदार कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, फरदीन खान, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में 200 करोड़ की ओर कितनी तेजी से बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here