बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार पड़ी धीमी, पांचवें दिन की कमाई में आई गिरावट

0
335

📍 मुंबई, 10 जून (हि.स.)कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। पहले दिन अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है, और पांचवें दिन के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को महज 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही कुल कलेक्शन 40.15 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। पहले दिन फिल्म ने 36.90 करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन दूसरे दिन 7.15 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़ और चौथे दिन 6.5 करोड़ की कमाई दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस पर गिरावट साफ दिख रही है, और आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर और निगाहें टिकी रहेंगी।

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी उन्होंने खुद कमल हासन के साथ मिलकर लिखी है। 180 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सिलंबरासन, तृषा कृष्णन और अभिरामी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि, मिश्रित समीक्षाओं और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को दर्शकों का अपेक्षित प्यार नहीं मिल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here