रक्षा क्षेत्र की प्रगति में आधुनिकता और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोरः प्रधानमंत्री मोदी

0
214

📍 नई दिल्ली, 10 जून (हि.स.) — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, और इस दौरान ‘आधुनिकता’ और ‘आत्मनिर्भरता’ को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने इसे भारतीयों की सामूहिक इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया, जो देश को तकनीकी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया ‘मायगव इंडिया’ के एक पोस्ट पर दी, जिसमें रक्षा क्षेत्र में सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह देखकर खुशी होती है कि लोग मिलकर भारत को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।” इसके साथ उन्होंने #11YearsOfRakshaShakti हैशटैग का उपयोग भी किया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करने, विदेशी निर्भरता को घटाने और नवाचार को बढ़ावा देने जैसे कई कदम उठाए हैं। इसके तहत डिफेंस कॉरिडोर, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इन डिफेंस और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को बल मिला है। इन प्रयासों के चलते भारत अब रक्षा निर्यातक के रूप में भी उभर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here