Fri, Mar 6, 2026
29 C
Gurgaon

चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में बढी अलार्म चेन खींचने की घटनाएं

पश्चिम सिंहभूम, 10 जून (हि.स.)। पश्चिम सिंहभूम (चक्रधरपुर) जिला स्थित चक्रधरपुर रेलवे मंडल चालू ट्रेनों के अनावश्यक चेन खींचने की बढ़ती घटनाओं से परेशान है।

इस संबंध में रेलवे की ओर से मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि चालू ट्रेनों में अनावश्यक रूप से अलार्म चेन खींचने की घटनाएं चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में बढ़ती जा रही हैं, इससे रेलवे संचालन में भारी परेशानी हो रही है। अप्रैल माह में डिवीजन में इस तरह के 68 मामले दर्ज किए गए।

वहीं मई माह में भी 56 घटनाएं सामने आईं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की घटनाओं के कारण न सिर्फ ट्रेनें अनावश्यक रूप से रुक जाती हैं, बल्कि रेल मार्ग पर अन्य ट्रेनों के संचालन में भी देरी होती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और रेलवे क्रू तथा नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि अप्रैल में 63 और मई में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे ने हर मामले में सख्त कार्रवाई की है और यात्रियों से अपील की है कि वे अलार्म चेन का उपयोग केवल आपातकालीन स्थिति में ही करें। इस उपकरण का दुरुपयोग न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि यह गैर-जिम्मेदाराना हरकत भी है, जो यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से चेन न खींचकर रेलवे की सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories