जेल से फरार बांग्लादेशी कैदियों काे लाया गया हजारीबाग

0
294

हजारीबाग, 10 जून (हि.स.)। हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिक हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से सोमवार की सुबह फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों कैदियों को हजारीबाग ले आई। तीनों विदेशी नागरिक अपनी सजा भी काट चुके थे। इनमें रीना खान उर्फ फिना देवी, अख्तर खुशी और नजमुल शा‍मिल हैं। रीना खान को जामताड़ा जेल से चार फरवरी 2022 को, अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को एक मार्च 2025 को हजारीबाग के डिटेंशन केंद्र में शिफ्ट किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here