Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

सांप के डंसने से भतीजी की मौत, फूफा की हालत गंभीर

पूर्वी सिंहभूम, 10 जून (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी पंचायत स्थित प्रेमनगर (हाता) में सोमवार देर रात एक जहरीले सांप ने घर में सो रहे फूफा और भतीजी को डंस लिया।

इस हादसे में 13 वर्षीय भतीजी की मौत हो गई, जबकि फूफा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

प्रेमनगर (हाता) में रहने वाले श्रवण मुंडा अपनी भतीजी पवंती सरदार (13 ) के साथ एक ही कमरे में अलग-अलग खटिया पर सोए थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने रात में दोनों को डंस लिया। डंसने के कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। जब सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने पवंती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रवण मुंडा की हालत गंभीर होने के कारण उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया। एमजीएम में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

पवंती सरदार कोवाली थाना क्षेत्र के गोमियासाई की रहने वाली थी। वह प्रेमनगर में अपने रिश्तेदार के घर फरवरी माह से रह रही थी और रामगढ़ आश्रम हाता स्थित मध्य विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories