Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

शारदा सहायक नहर में दिखा घड़ियाल

बाराबंकी, 10 जून (हि.स.)। जिले के निगोहा पुल के पास शारदा सहायक नहर में घड़ियाल देखा गया है। मंगलवार काे नहर में पुन: घड़ियाल दिखने की खबर मिलते ही वहां भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने घड़ियाल क्षेत्र में लोगों से नहर के पास आवागमन न करने की अपील की है।

थाना बडडुपुर क्षेत्र स्थित शारदा सहायक नहर में आज एक बार फिर घड़ियाल दिखा है। विगत एक सप्ताह पूर्व वन विभाग की टीम घड़ियाल को रेस्क्यू करने के लिए शारदा सहायक नहर में उतरी थी, जिसमें एक श्रमिक पर घड़ियाल ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। घड़ियाल की माैजूदगी के चलते क्षेत्रीय लोग अपने पालतू मवेशी को उस इलाके में ले जाने से भी डर रहे हैं। घड़ियाल के हमले काे देखते हुए खौफ इतना है कि वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। क्षेत्रीय लोगों में घड़ियाल को न पकड़ने को लेकर भारी आक्रोश है।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि हमारी टीम क्षेत्र में निगरानी कर लोगों को सतर्क कर रही है। पानी काफी गहराई तक होने के कारण रेस्क्यू करना अभी संभव नहीं है। पानी कम होते ही घड़ियाल का रेस्क्यू कर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई जाएगी। अभी लाेगाें काे नहर जाने से राेका गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories