राजा रघुवंशी हत्याकांड: चार आरोपितों को लेकर गुवाहाटी पहुंची मेघालय पुलिस, शिलांग रवाना

0
206

📍 गुवाहाटी, 11 जून (हि.स.) — मेघालय पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपितों को मंगलवार सुबह गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचाया। इंदौर से दिल्ली होते हुए आरोपितों को फ्लाइट से बोरझार एयरपोर्ट लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से शिलांग रवाना किया गया।

🧳 क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश निवासी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय आए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना ने न केवल मध्य प्रदेश बल्कि मेघालय को भी हिला कर रख दिया।

🔍 जांच में तेजी
मेघालय पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए सोनम समेत कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। सोमवार रात सोनम को शिलांग लाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

🚔 चार आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
आज लाए गए चारों आरोपितों का शिलांग में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आगे की पूछताछ की जा सके। सूत्रों के मुताबिक, चारों ने हत्या स्वीकार कर ली है, हालांकि पुलिस का औपचारिक बयान आना बाकी है।

📉 पर्यटन पर असर
इस घटना से मेघालय के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here