हुगली में साइबर ठगी का खुलासा, चार युवक गिरफ्तार

0
339

हुगली, 11 जून (हि.स.)। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डानकुनी थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक बैंक खाते के दुरुपयोग की शिकायत पर की।

डीसीपी (श्रीरामपुर) अर्णब विश्वास ने बताया कि उत्तर सुभाषपल्ली निवासी प्रीतम दास ने शिकायत दी थी कि सूरज सिंह नामक युवक ने यह कहकर उसका बैंक खाता उपयोग किया कि उसका स्वयं का खाता बैंक अधिकारियों द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है। सूरज ने प्रीतम से कुछ पैसों का लेन-देन अपने खाते के माध्यम से करने का अनुरोध किया।

बाद में पता चला कि सूरज और उसके सहयोगियोंसौरभ शर्मा, किशोर सोनकर और सागर शर्मा—ने 3, 14 और 15 मई 2025 को प्रीतम के बैंक खाते में बड़ी धनराशि जमा की थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपित कंप्यूटर और मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी में संलिप्त हैं और ठगी से प्राप्त राशि को प्रीतम के खाते के माध्यम से ट्रांसफर कर रहे थे।

पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर छह दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीसीपी के अनुसार, मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण जारी है।

पुलिस साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपितों को भी पकड़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here