बच्चों को अच्छे संस्कार और उच्च शिक्षा जरूरी: मीनाक्षी भराला

0
397

📍 बागपत, 11 जून (हि.स.) — उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और कहा कि “पुलिस को कठोर कदम उठाने की जरूरत है, वहीं माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को उच्च शिक्षा और अच्छे संस्कार दें।”

🔹 भराला ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की छवि धूमिल किए जाने को भी गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा, “दो महिलाओं के अपराध से सभी महिलाओं को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सोशल मीडिया को सभी महिलाओं को लेकर नकारात्मक संदेश प्रसारित करने से बचना चाहिए।”

🔹 उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला है और सोशल मीडिया को इस मर्यादा का पालन करना चाहिए।

🏠 अवैध कब्जों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “जो लोग रोजी-रोटी के लिए गांव से बाहर रहते हैं, उनके मकानों पर अवैध कब्जे हो जाते हैं। पुलिस और राजस्व विभाग को ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here