इजराइल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला, परमाणु ठिकानों पर बरसे बम

0
350

📍 तेहरान, 13 जून (हि.स.)इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर भीषण हवाई हमला किया। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के परमाणु ठिकानों और वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है।

💥 ऑपरेशन राइजिंग लायन
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस कार्रवाई को “ऑपरेशन राइजिंग लायन” नाम दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजराइली सेना ने नतांज यूरेनियम केंद्र सहित संवेदनशील स्थानों पर बमबारी की है।

☠️ IRGC प्रमुख होसैन सलामी की मौत
ईरानी सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) प्रमुख होसैन सलामी इस हमले में मारे गए हैं।

🚨 तेल अवीव में आपातकाल, सायरन बजे
इजराइल ने आंतरिक आपातकाल की घोषणा की है। तेल अवीव और आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं। रक्षामंत्री इजराइल कैट्ज ने कहा कि देश पर ईरानी मिसाइल या ड्रोन हमलों की आशंका है।

🛑 अमेरिका का हमले से किनारा
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वाशिंगटन ने कहा कि वह केवल अपने सैन्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here