Sat, Mar 14, 2026
31 C
Gurgaon

अररिया: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा, घंटों रहा जाम

📍 अररिया, 13 जून (हि.स.) — बिहार के अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड स्थित शंकरपुर चौक पर बीती रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया, टायर जलाकर आगजनी की, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

🕛 रात करीब 2 बजे हुई दुर्घटना
मृतक की पहचान हरीरा पंचायत के खजूरबाड़ी निवासी वैद्यनाथ कुमार सिंह (29) के रूप में हुई है। उनके पिता धर्मानंद सिंह ने बताया कि बेटा रात एक बजे मदनपुर पोखरिया से घर लौट रहा था और आखिरी बार उनसे फोन पर बातचीत हुई थी। सुबह में उनके शव की जानकारी शंकरपुर चौक के पास मिली।

🚜 मिट्टी भराई कार्य के दौरान हुआ हादसा
परिजनों का आरोप है कि हादसे के स्थल पर एक निर्माणाधीन मकान में रात भर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था, और वैद्यनाथ एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

🔥 सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, आगजनी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया गया और मकान मालिक व ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

🚓 प्रशासनिक प्रयास से हालात काबू में
सूचना मिलते ही कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कुआड़ी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, और सोनामणी गोदाम थानाध्यक्ष संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जैसे मुखिया फिरोज आलम, दुर्गानंद मिश्रा और राकेश विश्वास की मदद से लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया।

🏥 शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

👨‍👩‍👧‍👦 परिवार में मातम
मृतक वैद्यनाथ सिंह की शादी आठ साल पहले पार्वती देवी से हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। युवक की असामयिक मौत से परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories