नरसिंहपुर करंट हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा

0
171

भोपाल, 13 जून (हि.स.)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में करंट लगने से तीन श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह एक विवाह समारोह की तैयारी के दौरान हुआ, जब झूला लगाने के समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

🕯 मृतकों की पहचान:

  • पीयूष मेखवाल (21), इंदौर
  • राजू साहू (45), गाडरवाड़ा
  • पूरनलाल जाटव (30), गाडरवाड़ा

🏥 घायल श्रमिक:

  • आशाराम जाटव (60)
  • आशीष कौरव
  • संतोश पाली

घटना गाडरवाड़ा के श्री पैलेस मैरिज गार्डन के सामने हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here