दिल्ली हाई कोर्ट में दो और उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक जज की हुई नियुक्ति

0
864

नई दिल्ली, 7 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के दो हाई कोर्ट के लिए तीन जजों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की दी गई है। राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के लिए अजय दिगपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर और उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए आशीष नैथानी को जज नियुक्ति किया है। इन तीनों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने अगस्त, 2024 में अनुशंसा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here