मऊ उपचुनाव की हलचल तेज़, भाजपा-सुभासपा रणनीति में जुटी, अंसारी परिवार भी मैदान में

0
356

📍 लखनऊ/मऊ, 14 जून (हि.स.) — माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद मऊ उपचुनाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। इसको लेकर भाजपा और सुभासपा के बीच लगातार मंथन जारी है, वहीं अंसारी परिवार अपनी पारंपरिक सीट को फिर से कब्जाने की तैयारी में जुट गया है।

🗳️ उपचुनाव की बड़ी बातें:

  • अब्बास की जगह उमर अंसारी या नुसरत अंसारी को मैदान में उतार सकता है परिवार
  • सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सीट पर फिर से दावा ठोका
  • भाजपा-सुभासपा गठबंधन ने उम्मीदवारी पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा शुरू की
  • अखिलेश यादव बोले: अब्बास की विधायकी जानबूझकर छीनी गई, सपा पूरे दम से लड़ेगी
  • अफजाल अंसारी ने कोर्ट में इंसाफ की उम्मीद जताई

🧾 पृष्ठभूमि:

  • अब्बास अंसारी को हेट स्पीच केस में 2 साल की सजा
  • 35 वर्षों से मऊ सीट पर अंसारी परिवार का दबदबा
  • मुख्तार अंसारी की जेल में मौत के बाद इलाके में सहानुभूति की लहर

📢 अब चर्चा में ये नाम भी:

  • वाराणसी के पूर्व एमएलसी, यूपी के पूर्व मुख्य सचिव जैसे बड़े चेहरे मऊ से उपचुनाव लड़ सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here