आनंदराम ढेकियाल फुकन की स्मृति में मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
271

📍 गुवाहाटी, 16 जून (हि.स.) — असमिया भाषा और साहित्य के प्रखर संरक्षक महान असमिया विद्वान आनंदराम ढेकियाल फुकन की स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ढेकियाल फुकन को असम की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया और कहा कि, “उनके अमूल्य योगदान के लिए हर असमिया को कृतज्ञ होना चाहिए।”

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ढेकियाल फुकन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर भाषा और साहित्य की रक्षा व संवर्धन के लिए प्रयासरत रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here