Sat, Mar 28, 2026
20 C
Gurgaon

ट्रंप की चेतावनी: तेहरान तुरंत खाली करें, जी-7 शिखर सम्मेलन बीच में छोड़ा

कैलगरी, 17 जून (हि.स.) — अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़ दिया है। कनाडा के कैलगरी में चल रहे इस सम्मेलन से वह समापन से एक दिन पहले ही वाशिंगटन लौट गए।

ट्रंप ने ईरान के नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे तेहरान तुरंत खाली कर दें। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को आशंका है कि इजराइल और ईरान के बीच तनाव किसी भी समय बड़े संघर्ष में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि वे इस स्थिति पर करीब से नजर रखना चाहते हैं।

शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने मीडिया से कहा, “मुझे तुरंत अमेरिका लौटना होगा।” उन्होंने संकेत दिया कि ईरान अब बातचीत के लिए तैयार है और जल्द ही कोई बड़ी प्रगति संभव है।

ट्रंप ने शुरू में जी-7 नेताओं द्वारा तैयार किए गए ईरान-इजराइल तनाव पर संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में कुछ बदलावों के बाद सहमति जताई।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, “सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!” इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को ईरानी अधिकारियों से बातचीत की प्रक्रिया तेज़ करने के निर्देश दिए।

एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को तुरंत संपर्क साधने को कहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories