तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

0
346

हाथरस, 17 जून (हि.स.) — आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार देर रात एसबीआई शाखा के सामने एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात करीब 1:30 बजे की है। मृतक की पहचान आंशू (24), पुत्र बल्देव सिंह, निवासी सेवला जाट, आगरा के रूप में हुई है। घायल युवकों में लक्ष्मण (नगला ऊटा, मलपुरा, आगरा) और सोनू (मुंगेर, जलालनगर, जींद, हरियाणा) शामिल हैं। तीनों युवक बाइक से हाथरस से आगरा लौट रहे थे।

बाइक की गति अधिक होने के कारण नियंत्रण खो बैठी और बाइक डिवाइडर से टकराकर कई मीटर तक हाईवे पर घिसटती चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आंशू को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here