रामलीला मंच निर्माण के लिए विधायक कंडारी ने दिए साढ़े तीन लाख रुपये

0
304
नई टिहरी, 17 जून (हि.स.)।

अटल आदर्श ग्राम आमणी में आयोजित रामलीला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक विनोद कंडारी ने रामलीला को हमारी सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इस अवसर पर रामलीला मंच निर्माण और सीन कक्ष की साज-सज्जा के लिए ₹3.5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।

विधायक कंडारी ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीलाएं नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का कार्य करती हैं

मोबाइल और डिजिटल युग में भी रामलीलाओं का आकर्षण बना हुआ है,

जिसका प्रमाण आमणी में आयोजित जून माह की रामलीला है,

जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी और स्थानीय क्षेत्रवासी भाग लेते हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि –

देवप्रयाग ब्लॉक की अधिकांश सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पक्की की जा रही हैं

और 250 की जनसंख्या वाले सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

पेयजल लाइनों के पुनर्गठन पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पंचायत भवन आमणी में खुले बिजली के तारों को हटाकर बंच केबल लगाने के निर्देश एसडीओ को दिए।

रामलीला समिति अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद भट्ट, संयोजक वीना भट्ट, ग्राम प्रधान अरुण भट्ट, बुद्धिवल्लभ, जितेंद्र भट्ट, गंगाधर आदि ने विधायक कंडारी द्वारा मंच निर्माण हेतु राशि देने पर आभार जताते हुए सम्मानित भी किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here