बच्चों की मुस्कान में झलकी सुधार की उम्मीद, बनमनखी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

0
234

पूर्णिया, 17 जून (हि.स.)।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को वरीय उप समाहर्ता सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) डेजी रानी ने बनमनखी प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डेजी रानी ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनके पोषण स्तर, भोजन की गुणवत्ता, और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। बच्चों की मुस्कान और जवाबों में योजनाओं के ज़मीनी प्रभाव की झलक साफ दिखाई दी।

उन्होंने केंद्रों पर मौजूद सेविकाओं एवं सहायिकाओं को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट और प्रभावी दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में आवश्यक अभिलेखों एवं पंजीयों की भी जांच की गई, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

डेजी रानी ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here