पंजाब: ट्रॉले से टकराई पुलिस की गाड़ी, एएसआई की मौत, इंस्पेक्टर सहित चार घायल

0
250

चंडीगढ़, 17 जून (हि.स.)।
पंजाब के बठिंडा जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एएसआई जालंधर सिंह की मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर राजदीप सिंह समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की एक जिप्सी गश्त के बाद पटियाला से लौट रही थी। रामपुरा, बठिंडा के पास जिप्सी पीछे से एक ट्रॉले में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में गाड़ी चला रहे एएसआई जालंधर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे इंस्पेक्टर राजदीप सिंह, हवलदार मनप्रीत सिंह, जगरूप सिंह और कुलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्राला चालक ने बताया कि वह बरनाला की ओर से आ रहा था, जब पीछे से पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने जिप्सी को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here