कपिल मिश्रा का संकल्प: “आरोग्य के आलोक से जगमग होगी दिल्ली”, जानें क्या खास है नए आरोग्य मंदिर में!

0
402

नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)।

दिल्ली के पर्यटन, विकास और कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को करावल नगर विधानसभा के खजूरी इलाके में ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, “आरोग्य के आलोक से जगमग हो देश की राजधानी” — इसी संकल्प के साथ यह नई स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई है।

कपिल मिश्रा ने बताया कि –

यह पहल दिल्ली के नागरिकों को उनके घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने का क्रांतिकारी प्रयास है।

इससे न सिर्फ बड़े अस्पतालों का भार कम होगा, बल्कि बीमारी की समय पर पहचान और इलाज भी संभव होगा।

उन्होंने बताया कि करावल नगर क्षेत्र में जल्द ही 5 और आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे

और हर वार्ड में 2 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है।

साथ ही, एक बड़ा सरकारी अस्पताल भी प्रस्तावित है।

मिश्रा ने कहा, “यह कार्य 5 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था।

केंद्र ने पहले ही ₹2400 करोड़ आवंटित किए थे,

लेकिन पिछली सरकार की नाकामी और मोहल्ला क्लिनिक के लूट मॉडल ने जनता को धोखा दिया।”

नए आरोग्य मंदिरों में अनुभवी डॉक्टरों की टीम होगी, और सभी जरूरी लैब टेस्ट और इलाज मुफ्त होंगे। अगले 8 महीनों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 1139 आरोग्य मंदिर खोलने की योजना है।

👉 जानें आपके वार्ड में कब खुलेगा नया आरोग्य मंदिर!
👉 अब इलाज होगा आसान, मुफ्त और भरोसेमंद — दिल्ली में बदल रहा है हेल्थ सिस्टम!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here