सिरसा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वीएलडीए गिरफ्तार, भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला भी दर्ज

सिरसा, 17 जून (हि.स.)।
हरियाणा के सिरसा जिले से दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं।

घटना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पशुपालन विभाग में कार्यरत वीएलडीए मुकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि आरोपी साल 2019 से शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब उसने विवाह के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने मंदिर में शादी की रस्में तो निभाईं, लेकिन बाद में उसे बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया

और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सिरसा पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

दूसरी घटना में, जिले के गांव भरोखां में जमीनी विवाद के चलते

देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पीड़िता अनीता, जो बिजली निगम में एएलएम है, ने बताया कि खेत में पाइप लाइन बिछाने को लेकर विवाद हुआ।

इसी दौरान जब वह अपने पति को चाय देने जा रही थीं,

तभी देवर प्रेम कुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया,

जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला अपराधों पर सिरसा पुलिस का सख्त रुख!
जानिए कैसे बढ़ते जमीनी विवाद बन रहे हैं हिंसा का कारण!

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories