कौन हैं येशी थुप्तेन? तिब्बती समाज से एक नई आवाज उत्तराखंड नैनीताल में पहुंची सत्ता के दरवाज़े तक!

0
330

नैनीताल, 17 जून:
क्या आपने कभी सोचा था कि एक शरणार्थी परिवार का बेटा उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बन जाएगा? नैनीताल निवासी येशी थुप्तेन को सरकार ने बौद्ध समुदाय का प्रतिनिधि बनाकर आयोग में सदस्य नियुक्त किया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के सचिव धीराज गर्ब्याल द्वारा जारी किया गया।

येशी थुप्तेन, एक लंबे समय से तिब्बती समुदाय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे पेमा गेकिल सिथर के पुत्र हैं और तिब्बती युवा कांग्रेसतिब्बती संघर्ष समिति सहित कई संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। फिलहाल वे तिब्बती मार्केट एसोसिएशन नैनीताल के सचिव हैं।

उनके साथ ही आयोग में 6 अन्य सदस्य भी नामित हुए हैं, जिनमें फरजाना बेगम, जगजीत सिंह जग्गा, गगनदीप सिंह बेदी, सुरेंद्र जैन, नफीस अहमद और शकील अंसारी शामिल हैं। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक समुदायों को राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

क्या यह बदलाव केवल प्रतीकात्मक है या इससे अल्पसंख्यकों की समस्याएं भी हल होंगी?
अब देखना है कि येशी थुप्तेन अपनी नई जिम्मेदारी में कितना प्रभाव छोड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here