कश्मीर लौटेगा पर्यटन का स्वर्ण युग! मुख्यमंत्री उमर ने IATO के साथ मिलाया हाथ

0
302

श्रीनगर, 17 जून (हि.स.)कश्मीर पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद सत्र किया। उन्होंने कश्मीर को एक स्थायी और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हम चाहते हैं कि पर्यटक सिर्फ़ एक बार नहीं, बार-बार कश्मीर आएं।” उन्होंने बताया कि सरकार नौ नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने में भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जैसे क्षेत्रों में चहल-पहल लौट रही है।

साहसिक पर्यटन जैसे ज़िप-लाइनिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रैकिंग पर विशेष ज़ोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के साहसिक पर्यटन विशेषज्ञों के साथ संपर्क किया गया है। साथ ही, रेल मंत्रालय से ट्रेन सेवाओं की मांग को लेकर बातचीत का वादा किया गया।

IATO अध्यक्ष रवि गोसाईं ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर को प्रमोट करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी और निजी प्रतिनिधिमंडल को देशभर में भेजा जाएगा।

कश्मीर पर्यटन विकास अब केवल योजना नहीं, एक मजबूत क्रियान्वयन की दिशा में बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here