PM मोदी कल सीवान में देंगे बड़ा संदेश! जानिए किस मुद्दे पर होगी बड़ी बात

0
438

PM मोदी का सीवान दौरा – 20 जून को देंगे बड़ा सियासी संदेश

बिहार की सियासत गर्म है और चुनावी रणभेरी से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 20 जून को सीवान के जसौली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह रैली NDA के चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।

सीवान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं – सभा स्थल पर मेटल डिटेक्टर, गेट पर कड़ी तलाशी और अस्थायी शौचालय जैसी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता लोगों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे ‘विकसित बिहार’ की ओर एक निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि पीएम मोदी इस रैली में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद पर कड़ा संदेश देंगे।

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा, “PM नफरत की राजनीति के लिए बिहार आ रहे हैं, रोजगार और महंगाई पर कुछ नहीं बोलेंगे।”

अब सवाल ये है — क्या ये रैली सिर्फ एक औपचारिक सभा है या चुनावी गणित को पलटने की तैयारी?

👉 आप क्या सोचते हैं – क्या मोदी की रैली बिहार की दिशा बदलेगी? अपनी राय नीचे कमेंट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here