क्या आप जानते हैं 26 जून को दुनिया की तस्वीर बदल गई थी? पढ़िए आज का इतिहास!

0
413

26 june 1945 का दिन विश्व इतिहास में बेहद अहम है। इसी दिन 1945 में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर दुनिया को युद्ध से बचाने की राह अपनाई थी।

इसका मकसद था—मानव अधिकारों की रक्षा, युद्ध को रोकना और वैश्विक सहयोग बढ़ाना। आज यह संगठन 193 देशों का प्रतिनिधित्व करता है, और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।

🔹 भारत और विश्व की अहम घटनाएं

  • 1498: चीन में पहला टूथब्रश बना।
  • 1714: स्पेन-नीदरलैंड ने शांति समझौता किया।
  • 1949: बेल्जियम में महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार।
  • 1976: कनाडा के टोरंटो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, सीएन टॉवर, जनता के लिए खोली गई।
  • 1992: भारत ने तीन बीघा गलियारा बांग्लादेश को 999 साल के पट्टे पर दिया।
  • 2000: बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्ण सदस्यता मिली।

🎂 आज के जन्म और पुण्यतिथि

  • जन्म: गौहर जान, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, मुनि तरुण सागर, धर्मेन्द्र प्रधान
  • निधन: गोपाल रामानुजम, यश जौहर

🚫 26 june 1945 विशेष दिवस

  • नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here