Sun, Mar 1, 2026
20 C
Gurgaon

राजनीतिक लड़ाई सीधी होनी चाहिए, परिवार को न घसीटें: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को संदेश

राजनीतिक लड़ाई सीधी हो, परिवार को न घसीटें : बाबूलाल मरांडी

रांची, 24 जुलाई (हि.स.)

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर व्यक्तिगत हमलों और राजनीतिक प्रतिशोध का मुद्दा गरमा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीधा संदेश देते हुए कहा है

कि राजनीतिक लड़ाई केवल नेताओं के बीच सीमित रहनी चाहिए, इसमें परिवार, महिलाओं और समर्थकों को नहीं घसीटा जाना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि “राजनीति में मित्रता और विरोध स्वाभाविक है,

लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों, खासकर महिलाओं और परिवारों को निशाना बनाना अनुचित है।”

उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया गया है

और उनके एक प्रमुख समर्थक देवता पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना हुआ हो सकता है,

और यह उनके कुछ “महत्वाकांक्षी अधिकारियों” की करतूत हो सकती है।

मरांडी ने कहा, “इन्हीं अफसरों ने अतीत में भी अपने निजी स्वार्थों के लिए आपको (हेमंत सोरेन) फंसाया है।

आज फिर वही अफसर आपको विवादों में घसीट कर आपकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री से अपील

उन्होंने मुख्यमंत्री से सत्ता के दुरुपयोग से बचने और राजनीतिक प्रतिशोध की बजाय स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने आशा जताई कि हेमंत सोरेन इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories