उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा से पुणे ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी – जानें दिनभर का कार्यक्रम

0
314

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का रीवा दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rewa pune train : मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार को रीवा प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Rewa pune train को दिखाई हरी झंडी

सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन रीवा में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम ने रीवा से पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई ट्रेन सेवा रीवा और पुणे के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में मिला नया तोहफा

सुबह 11 बजे संजय गांधी अस्पताल में नवीन सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया गया। इस नई सुविधा से रीवा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता

दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री पचमठाधाम कावड़ यात्रा व भंडारे में शामिल हुए। शाम 5:30 बजे श्री कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में भारतीय संस्कृति उत्थान कार्यक्रम में भी भाग लिया।

भोपाल रवाना होंगे रात को

डिप्टी सीएम शुक्ल रात 7:55 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना होंगे। रीवा से पुणे ट्रेन के शुभारंभ और अन्य आयोजनों से रीवा में दिनभर रौनक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here