उज्जैन दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, तीन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

0
415

ujjain visit CM यादव, ट्रेनों को हरी झंडी और करेंगे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल, 3 अगस्त (हि.स.)।

ujjain visit CM : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को अपने गृह नगर उज्जैन के दौरे पर हैं।

  • वे यहां कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना और विकास भूमिपूजन शामिल है।
  • तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री बेस्ट लाइफ स्टाइल एप्रेल स्टोर, नागझिरी में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद वे सुबह 10:30 बजे रेल मंत्रालय के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे और तीन प्रमुख ट्रेनों –

  • भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस,
  • रीवा-पुणे एक्सप्रेस और
  • जबलपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद सीएम यादव सुबह 11 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम और दोपहर 12 बजे रघुनन्दन गार्डन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

  • फिर 1:30 बजे वे राधाकृष्ण गार्डन, ग्राम तालोद पहुंचेंगे।
  • दोपहर 3 बजे कालिदास अकादमी उज्जैन में वे ब्रिज और अन्य निर्माण परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे।
  • इन विकास कार्यों से उज्जैन क्षेत्र को बुनियादी ढांचे में मजबूती मिलेगी और स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
  • CM का यह दौरा न केवल रेल यातायात को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्रीय विकास की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here