Thu, Mar 5, 2026
33 C
Gurgaon

गंगोत्री के पास बादल फटा, धराली गांव में तबाही – वायुसेना से मदद की मांग

गंगोत्री के पास धराली गांव में बादल फटने की घटना

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। गंगोत्री से सिर्फ 20 किलोमीटर पहले धराली गांव में अचानक आई बाढ़ से इलाके में हड़कंप मच गया।

खीर गाढ़ नदी में बाढ़, होटल बहे

बादल फटने के कारण खीर गाढ़ नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई। साथ ही धराली बाजार में मलबा घुस गया। लगभग 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 10 से 12 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

वायुसेना से मांगी गई मदद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने केंद्र सरकार से वायुसेना की मदद की मांग की है। दो MI और एक चिनूक हेलीकॉप्टर की आवश्यकता बताई गई है ताकि बादल फटने की घटना के बाद फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री ने दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। SDRF, NDRF, सेना और जिला प्रशासन की टीमें युद्ध स्तर पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

हालात गंभीर, प्रशासन अलर्ट

इलाके में हालात बेहद गंभीर हैं। सड़कें बंद हो गई हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति भी प्रभावित है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories