किसानों के मुद्दों से गूंजा विधानसभा, आज 8 विधेयकों पर 5 घंटे चर्चा!

0
440

मप्र विधानसभा में आज किसानों की आवाज बुलंद

भोपाल, 6 अगस्त (हि.स.) – आज मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का 8वां दिन है। सदन में किसानों के मुद्दे पर गहमागहमी तय है। कांग्रेस विधायक महेश परमार नियम 142 के तहत किसानों से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे।


बिजली पेनल्टी और अवैध कनेक्शन बना मुद्दा

प्रदेश के किसानों पर बिजली बिलों में पेनल्टी और अवैध कनेक्शन बताकर ब्याज वसूली का मामला उठेगा। इस पर आधे घंटे तक चर्चा होगी। यह मुद्दा मध्य प्रदेश विधानसभा में गर्मा सकता है।


चार ध्यानाकर्षण आएंगे सामने

प्रश्नकाल के बाद चार ध्यानाकर्षण लिए जाएंगे। इनमें उमराही की भूमि, बुरहानपुर में केला कोल्ड स्टोरेज में चोरी, डिंडोरी के जर्जर स्कूल भवन और देवास की नदी में प्रदूषण जैसे मुद्दे शामिल हैं।


विधेयकों पर भी होगी लंबी बहस

आज सदन में 8 विधेयकों पर 5 घंटे चर्चा होगी:

  • मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक – 30 मिनट
  • जन विश्वास संशोधन विधेयक – 1 घंटा
  • माध्यस्थम अधिकरण संशोधन – 30 मिनट
  • कमजोर वर्गों को विधिक सहायता विधेयक – 30 मिनट
  • भारतीय स्टांप संशोधन – 30 मिनट
  • रजिस्ट्रीकरण एमपी संशोधन – 1 घंटा
  • स्टांप द्वितीय संशोधन – 30 मिनट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here