Wed, Mar 11, 2026
33 C
Gurgaon

जबलपुर में सोशल मीडिया और त्यौहारों पर कड़ा नियंत्रण, दो माह तक धारा 163 लागू!

जबलपुर में धारा 163 लागू, सोशल मीडिया पर भी सख्त पाबंदी

जबलपुर। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जबलपुर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दो माह के लिए धारा 163 लागू की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी त्यौहारों—श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, नवरात्र, करवा चौथ और दीपावली—को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा

आदेश के तहत बिना प्रशासनिक अनुमति किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं होगी। अवैध आयोजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 समेत अन्य प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई होगी। जिले में दोपहिया वाहन रैली और डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

भड़काऊ नारे और गीत सख्त वर्जित

प्रशासनिक अनुमति प्राप्त आयोजनों में भी ऐसे नारे या गाने नहीं बजाए जा सकेंगे जो धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हों। ध्वनि प्रदूषण नियमों का पूर्ण पालन आवश्यक होगा।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या साम्प्रदायिक पोस्ट, शेयर, लाइक या कमेंट करना भी प्रतिबंधित होगा। सोशल मीडिया के जरिए कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

अन्य प्रतिबंध और नियम

पेट्रोल पंपों पर खुले में पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ की बिक्री पर रोक लगी है। अवैध तंबाकू उत्पादों, ई-सिगरेट आदि के व्यापार पर भी सख्त नियंत्रण होगा। साथ ही, पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने, किरायेदार रखने और नौकर रखने की स्थिति में संबंधित थाने को पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories