Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

उत्तराखंड में चीन के सीजनल इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून, 08 जनवरी (हि. स.)। चीन के सीजनल इन्फ्लुएंजा ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट जारी किया है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्यभर के अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य के प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने एडवाइजरी जारी कर सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील की है। इसके तहत सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और अन्य जरूरी इंतजामों को सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एडवाइजरी में यह भी बताया गया कि अभी तक राज्य में इस वायरस का कोई भी मरीज नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियातन सावधानियां बरतने की हिदायत दी गई है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून के सीएमओ डॉ. संजय जैन ने भी पुष्टि की है कि राज्य में इस वायरस का कोई मरीज नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियातन सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और बेड की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि इस वायरस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सामान्य उपचार से ठीक हो सकता है, बस जरूरी सावधानियां बरतना जरूरी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories